कारगिल विजय दिवस पर एमयू में रक्तदान शिविर, एसएसबी-सीआरपीएफ जवान भी करेंगे भागीदारी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मगध विश्वविद्यालय कारगिल विजय दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर रहा है, जिसमें रक्तदान शिविर, नि:शुल्क चिकित्सा और नेत्र जांच शामिल है. यह कार्यक्रम देश के वीर शहीदों और अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए है.

विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय (एमयू) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) एवं स्वास्थ्य सेवा संकुल के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. एएनएमएमसीएच गया जी स्थित ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में देश के वीर शहीदों और अमर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए रक्तदान शिविर, नि:शुल्क चिकित्सा जांच एवं नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा.

विज्ञापन

सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा रक्तदान शिविर

एनएसएस के समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने बताया कि रक्तदान शिविर की शुरुआत सोमवार की सुबह 9:30 बजे से होगी. इस दौरान 50 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है.

शिविर में एनएसएस के स्वयंसेवकों के साथ-साथ सीमा सुरक्षा में तैनात एसएसबी और सीआरपीएफ के जवानों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जो इस महादान में अपनी सहभागिता देंगे.

रक्तदान महादान, शिविर में शामिल होने की अपील

समन्वयक डॉ. पिंटू कुमार ने विश्वविद्यालय परिवार, छात्रों एवं आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि 'रक्तदान महादान' है. किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने के लिए इस पुनीत कार्य में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर रक्तदान करें और शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन