गुरुआ: दो भूमिहीन परिवारों को मिला सरकारी भूमि बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र, चेहरे पर खिली मुस्कान

Updated:
विज्ञापन

प्रमाण पत्र देते सीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुआ सीओ मनीष कुमार ने देवरिया गांव के दो परिवारों को सरकारी भूमि बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र सौंपा. लाभुकों ने प्रशासन का आभार व्यक्त किया.

विज्ञापन

गुरुआ थाना क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी कौशल्या देवी (पति–लखन भूइंया) एवं मांती देवी (पति–विनय भूइंया) के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा. अंचलाधिकारी (सीओ) मनीष कुमार ने दोनों महिलाओं को अंचल कार्यालय में सरकारी भूमि बंदोबस्ती का औपचारिक प्रमाण पत्र (पर्चा) प्रदान किया.

विज्ञापन

भूमि बंदोबस्ती का प्रमाण पत्र हाथों में मिलते ही दोनों परिवारों में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ गई.

अब मिला जमीन का वैधानिक अधिकार, लाभार्थियों ने जताया आभार

प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद लाभार्थियों ने राज्य सरकार और अंचल प्रशासन के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि लंबे समय के इंतजार के बाद अब उन्हें अपनी जमीन का वैधानिक और कानूनी अधिकार मिल गया है, जिससे भविष्य में सिर छिपाने और जमीन को लेकर किसी भी तरह की परेशानी या बेदखली का डर नहीं रहेगा.

पात्र लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जा रहा लाभ: सीओ

अंचलाधिकारी मनीष कुमार ने इस अवसर पर कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार भूमिहीन और पात्र गरीब परिवारों तक योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाया जा रहा है. अंचल प्रशासन भूमि संबंधी मामलों का त्वरित और समयबद्ध निबटारा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ बेझिझक अंचल कार्यालय से संपर्क करें. इस मौके पर अंचल कार्यालय के कई कर्मी एवं स्थानीय लोग मौजूद थे.

Also Read : गया जी : नीट पेपर लीक के विरोध में जीटी रोड पर छात्रों का प्रदर्शन, लगा लंबा जाम


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन