Gaya News : आहर में डूबने से वृद्ध की हुई मौत

Updated at : 11 Sep 2024 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : आहर में डूबने से वृद्ध की हुई मौत

Gaya News :

विज्ञापन

बांकेबाजार. रोशनगंज थाना क्षेत्र के ढ़ेउरी गांव में बुधवार एक 60 वर्षीय वृद्ध की मौत आहर में डूबने से हो गयी. मृतक की पहचान रोशनगंज थाना क्षेत्र के ढ़ेउरी गांव के रहनेवाले मुंशी मंडल के रूप में हुई है. घटना की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची, देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण आहर के समीप इकट्ठा हो गये. फिर इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी. सूचना मिलने के बाद रोशनगंज थानाध्यक्ष अंगद पासवान अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकला गया. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. इधर, परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मुंशी मंडल मंगलवार की रात से ही घर से गायब थे. परिजनों द्वारा इधर-उधर खोजबीन की गयी, लेकिन मुंशी मंडल का कहीं पता नहीं चला. बुधवार की सुबह जब ग्रामीणों ने मुंशी मंडल का शव आहर में उतराता देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी. उसके बाद लोग आहार से शव निकालने की प्रयास में लग गये. इस संबंध में थानाध्यक्ष अंगद पासवान ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन