ePaper

Gaya News : एपी कॉलोनी से शादीशुदा युवती लापता, इंस्टाग्राम फ्रेंड पर अपहरण का आरोप

Updated at : 24 May 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : एपी कॉलोनी से शादीशुदा युवती लापता, इंस्टाग्राम फ्रेंड पर अपहरण का आरोप

Gaya News :

विज्ञापन

गया जी. शहर की एपी कॉलोनी से एक शादीशुदा युवती के गायब होने का मामला सामने आया है. शुक्रवार को परिजनों ने रामपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी. परिजनों ने बताया कि 22 वर्षीय युवती की शादी 2024 में भागलपुर में हुई थी और वह बीए पार्ट थ्री की परीक्षा देने गया जी आयी थी. युवती 20 मई की शाम पांच बजे से लापता है. उसी रात नौ बजे एक कॉल में युवती ने रोते हुए पिता से कहा कि पापा, हमको बचा लीजिए और फिर फोन कट गया. परिजनों का आरोप है कि वह दो महीने से इंस्टाग्राम पर आशुतोष सिंह नामक व्यक्ति से बातचीत कर रही थी, जिसने बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर लिया. रामपुर थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस छानबीन में जुटी है.

युवती बच्चे समेत बहनोई के साथ फरार

रामपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले से एक युवती अपने छोटे बच्चे के साथ बहनोई के साथ फरार हो गयी. शनिवार को पीड़ित परिजन रामपुर थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी थानाध्यक्ष दिनेश बहादुर सिंह को दी. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के बयान पर युवती को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में बहनोई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और मामले की छानबीन की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि अप्रैल महीने में थाना क्षेत्र से चार युवतियों के भागने की घटनाएं हुई थीं, लेकिन सभी को बरामद कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन