Gaya News : आपसी विवाद में पसुली से हमला कर किया घायल

Gaya News : महकार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में गुड्डू मिस्त्री को उसके रिश्ते के भाई रामप्रवेश मिस्त्री ने पसुली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
खिजरसराय. महकार थाना क्षेत्र के हसनपुर गांव में गुड्डू मिस्त्री को उसके रिश्ते के भाई रामप्रवेश मिस्त्री ने पसुली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. आपसी विवाद में रामप्रवेश मिस्त्री उग्र हो गया और उसने घटना को अंजाम दे दिया. घायल गुड्डू मिस्त्री को इलाज के लिए पहले निजी चिकित्सालय में ले जाया गया, लेकिन बाद में महकार स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद मगध मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. इस मामले में महकार थाना प्रभारी गोपाल कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और मगध मेडिकल से फर्द बयान आने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










