Gaya News : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरायी, युवक की मौत

Updated at : 02 May 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरायी, युवक की मौत

Gaya News : गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग स्थित खेदरपुरा गांव के समीप बारात जा रहा युवक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में उसकी मौत हो गयी.

विज्ञापन

मानपुर. गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग स्थित खेदरपुरा गांव के समीप बारात जा रहा युवक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया. इस हादसे में उसकी मौत हो गयी. बाइक पर सवार दूसरा युवक हल्का-फुल्का जख्मी हो गया. इधर, मृतक की पहचान 25 वर्षीय दीपक मांझी (पिता मिस्री मांझी) शादीपुर के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार, युवक बाइक से बारात खिजरसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत उचौली गांव को निकला था. बाइक तेज रफ्तार होने के कारण अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ से जा टकरायी. घटना की जानकारी पाते ही बुनियादगंज थाने की पुलिस ने देर रात को ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया है. इधर, पंचायत के मुखिया देवेंद्र कुमार उर्फ हिप्पी सिंह ने बताया कि गांव के ही एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने युवक खिजरसराय के उंचौली गांव जा रहा था. मुखिया ने जिला प्रशासन से मृतक परिवार को तत्काल उचित मुआवजा देने की मांग रखी है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन