ePaper

Gaya News : 15 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास झारखंड से गिरफ्तार

Updated at : 10 Jan 2026 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : 15 वर्षों से फरार हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास झारखंड से गिरफ्तार

Gaya News : डुमरिया थाने की पुलिस ने 15 वर्षों से फरार कुख्यात और हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास को झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

डुमरिया. डुमरिया थाने की पुलिस ने 15 वर्षों से फरार कुख्यात और हार्डकोर नक्सली छोटू रविदास को झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई गया एसएसपी आनंद कुमार के निर्देशन में तथा इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार के नेतृत्व में की गयी. डुमरिया थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली वर्ष 2011 और 2012 में हुई कई नक्सली घटनाओं का मुख्य आरोपित रहा है. छोटू रविदास डुमरिया थाना क्षेत्र में दर्ज कई नक्सली हत्याकांडों में वांछित था. इसके अलावा वह बम विस्फोट की कई वारदातों में भी संलिप्त रहा है. पुलिस के अनुसार, छोटू रविदास बिहार–झारखंड नक्सली नेटवर्क का सक्रिय और खतरनाक हार्डकोर नक्सली माना जाता रहा है. उसकी गिरफ्तारी के लिए बिहार के साथ-साथ झारखंड पुलिस द्वारा लंबे समय से लगातार छापेमारी की जा रही थी. नक्सली सॉफ्टवेयर और डाटाबेस में भी वह बिहार–झारखंड का सक्रिय नक्सली दर्ज था. इमामगंज एसडीपीओ कमलेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड के पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी की गयी. झारखंड पुलिस के सहयोग से जब पुलिस बल उसके घर पहुंचा तो छोटू रविदास पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता से उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया. उन्होंने कहा कि बिहार और झारखंड पुलिस के आपसी समन्वय से हुई यह गिरफ्तारी नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन