Gaya News : गेरे गांव में आठ वर्षीय बच्ची की हत्या, शव रामलीला स्टेज के नीचे मिला
Updated at : 30 Sep 2025 10:29 PM (IST)
विज्ञापन

Gaya News : पिछले कई दिनों से चल रहे रामलीला सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टेज के नीचे से आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है.
विज्ञापन
मानपुर. पिछले कई दिनों से चल रहे रामलीला सांस्कृतिक कार्यक्रम के स्टेज के नीचे से आठ वर्षीय बच्ची का शव बरामद किया गया है. शव सोमवार रात लगभग नौ बजे मिला. बच्ची अपने घर से सुबह 11 बजे निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी. इसके बाद परिजन उसे खोज रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल रहा था. घटना से मृतक परिवार और गांव में गहरा आक्रोश व्याप्त है. गांववालों में चर्चा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गयी है, हालांकि पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
घटना स्थल से एफएसएल ने उठाया नमूना
घटना स्थल से एफएसएल टीम पहुंची और आवश्यक नमूने उठाये. बच्ची का शव मंगलवार दोपहर पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. मृतका की पहचान गांव के एक मजदूर परिवार की बेटी के रूप में हुई है. शव बरामद होने की जगह से उसका घर महज 200 गज दूरी पर स्थित है. घटना की जानकारी पाते ही मुफस्सिल थाना अध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी, डीएसपी सुनील कुमार पांडेय, अपर थाना अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, एसआइ मोहम्मद इमरान समेत अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये. परिवार के अनुसार बच्ची घर से खेलने के लिए सुबह 11 बजे निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. खोजबीन के दौरान शव का पता चला. घटना स्थल पर पहुंचे युवा कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अवधेश कुमार सिंह के पुत्र डॉ शशि शेखर सिंह, मुखिया राकेश सिंह उर्फ संतु ने परिवार को आश्वासन दिया कि अपराधी को जल्द पकड़ लिया जायेगा और सरकार से उचित मुआवजा सुनिश्चित किया जायेगा.क्या कहते हैं डीएसपी
डीएसपी सुनील कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल से एफएसएल टीम ने जांच की है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो जायेगा कि बच्ची की हत्या किस परिस्थिति में हुई. उन्होंने आश्वस्त किया कि पुलिस टीम जल्द ही इस घटना का खुलासा कर देगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




