इस साल के अंत तक गया रेलवे स्टेशन को मिलेगा नया लुक, मेन भवन का ढांचा तैयार, बनेगा वर्ल्ड क्लास स्टेशन…
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Aug 2024 7:43 AM
गया रेलवे स्टेशन के भवन का ढांचा तैयार
Gaya News: इस साल के अंत तक गया रेलवे स्टेशन काे नया लुक देने के लिए योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने में रेलवे अधिकारी जुटे हुए हैं. वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इसी के तहत गया रेलवे स्टेशन के मेन भवन का ढांचा बनकर तैयार हो गया है.
Gaya News: इस साल के अंत तक गया रेलवे स्टेशन काे नया लुक देने के लिए योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूरा करने में रेलवे अधिकारी जुटे हुए हैं. वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने का काम तेजी से चल रहा है. इसी के तहत गया रेलवे स्टेशन के मेन भवन का ढांचा बनकर तैयार हो गया है. अब जल्द ही प्लास्टर व रंग रोगन के काम के साथ-साथ बिजली व टाइल्स लगाने का काम भी साथ में शुरू हो जाएगा.
डेल्हा साइड में प्रवेश-निकास द्वार बनकर तैयार है. पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले फर्स्ट क्लास वेटिंग हॉल, सेकेंड क्लास वेटिंग हॉल में बिजली, पंखा, ट्रेन डिस्प्ले चार्ट बोर्ड व अन्य काम पूरा कर लिया जाएगा. इधर पितृपक्ष मेले को लेकर अतिरिक्त मजदूर लगाकर कई कार्यों को पूरा करने में रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी जुटे हैं.
जल्द शुरू होगा प्लास्टर व रंग-रोगन का काम
बता दें कि स्टेशन का मेन भवन को बनाने के लिए रेलवे के वरीय अधिकारियों ने सबसे पहले निर्देश दिया है कि प्लास्टर व रंग-रोगन का काम जल्द से जल्द शुरू किया जाए. डीडीयू मंडल के रेल प्रबंधक के निर्देश मिलने के बाद गया रेलवे स्टेशन स्थित पार्सल ऑफिस के सामने ऑटो स्टैंड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले ऑटो स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा. इसके बाद जहां-तहां ऑटो लगाने पर ऑटो को जब्त करने का भी निर्देश जारी किया गया है.
ऑटो के रूट का होगा निर्धारण, नियम का उल्लंघन करने पर जब्त होगा ऑटो
गया रेलवे स्टेशन पर ऑटो के आने व जाने की रूट भी निर्धारित की जाएगी. रूट निर्धारण होने के बाद रूट से हटकर ऑटो चलाया जाएगा तो ऑटो को जब्त करने का निर्देश भी दिया गया है. इस संबंध में स्टेशन प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि समय सीमा के अंदर हर काम को पूरा करने का लक्ष्य है. पितृपक्ष मेला शुरू होने से पहले भी कुछ आवश्यक काम पूरे कर लिए जाएंगे. अतिरिक्त मजदूर लगाए गए हैं.
UN को उम्मीद, पीएम मोदी का दौरा रोकेगा Ukraine-Russia War !
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










