Gaya News : आमस में जीटी रोड पर दुर्घटना में पांच घायल, देव से छठ मना कर लौट रहे थे गया

Gaya News : थाना क्षेत्र के चंडीस्थान पेट्रोल पंप के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह देव से गया जा रही कार एक पेड़ से टकरा गयी, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गये हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गये.
आमस. थाना क्षेत्र के चंडीस्थान पेट्रोल पंप के समीप जीटी रोड पर शुक्रवार की सुबह देव से गया जा रही कार एक पेड़ से टकरा गयी, जिसमें सवार पांच लोग घायल हो गये हैं. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गये. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. आमस थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि कार में सवार लोग गया के डेल्हा के रहनेवाले हैं, जो देव से छठ मना कर गया लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि कार के चालक की आंख लग जाने के कारण यह हादसा हुआ है. घायलों में लक्ष्मी (45वर्ष) विक्की (40वर्ष ) सन्नी (पांच ) और रितिन (13 ) और स्वीटी (30) शामिल हैं, जिनमें लक्ष्मी और विक्की गंभीर रूप से घायल बताये जाते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










