Gaya News : नौरंगा में बच्चों के विवाद में मारपीट, मुखिया पति समेत छह लोगों पर आरोप

Gaya News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा गांव में सोमवार की देर रात बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. इसमें नौरंगा गांव का 28 वर्षीय कमलेश साहू गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
मानपुर. मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत नौरंगा गांव में सोमवार की देर रात बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई. इसमें नौरंगा गांव का 28 वर्षीय कमलेश साहू गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया. जानकारी के अनुसार, इस मामले में आवेदक विपिन कुमार की लिखित तहरीर पर मुखिया पति जितेंद्र कुमार साहू समेत आधा दर्जन लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है. इधर, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि नौरंगा गांव में शराब पीकर आपसी वर्चस्व को लेकर मारपीट की घटना हुई थी. इसमें मुखिया पति जितेंद्र का भतीजा पवन कुमार उर्फ मक्खन को गिरफ्तार कर लिया था.उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के मामले को देखते हुए पुलिस गश्त तेज कर दी गयी है. अन्य आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस मामले में छापेमारी जारी है. थानाध्यक्ष ने गोलीबारी घटना से इन्कार किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




