Gaya News : धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस से देसी शराब जब्त, धंधेबाज फरार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jan 2025 6:00 PM
Gaya News : आरपीएफ की टीम ने शनिवार को गाड़ी संख्या 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर अलग-अलग बोगियों से देशी शराब जब्त की है.
गया. आरपीएफ की टीम ने शनिवार को गाड़ी संख्या 13305 धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर अलग-अलग बोगियों से देशी शराब जब्त की है. हालांकि, शराब धंधेबाज भागने में सफल हो गया. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने बताया कि सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, आरक्षी संजय कुमार, आरक्षी मंजेश दास सहित अन्य जवानों द्वारा अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान गांडी संख्या 13305 अप धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस आयी. ट्रेन आने के बाद चेकिंग अभियान चलाया गया. कोच ER-085090 को चेक किया गया तो कोच की सीट के नीचे एक काले रंगा का बैग पाया गया. बैग के बारे में रेलयात्रियों से पूछताछ की गयी. लेकिन, कोई भी यात्री ने कुछ नहीं बताया. पुलिस ने बैग को खोला तो उसमें देसी शराब पायी गयी. पुलिस ने शराब को जब्त करते हुए शराब धंधेबाज को पकड़ने के लिए छापेमारी की. लेकिन, शराब धंधेबाज फरार हो गया. वहीं रेल थाने में अज्ञात शराब धंधेबाजों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










