Gaya News : चोरी कर भाग रहे अपराधियों ने की फायरिंग, युवक को लगी गोली
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Sep 2024 11:05 PM
Gaya News : परैया थाना क्षेत्र के अमोखार टोला चेथरियापुर में बुधवार की रात चोरी कर भाग रहे अपराधियों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी. इसमें रमेश पासवान नामक एक युवक के सीने में गोली लग गयी.
परैया (गया). जिले के परैया थाना क्षेत्र के अमोखार टोला चेथरियापुर में बुधवार की रात चोरी कर भाग रहे अपराधियों ने पीछा कर रहे ग्रामीणों पर फायरिंग कर दी. इसमें रमेश पासवान नामक एक युवक के सीने में गोली लग गयी. जख्मी हालत में युवक को मगध मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया. घायल युवक गांव के ही दलील पासवान का दामाद है, जो ससुराल में रहकर काम करता है. इधर घटना के बाद लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी. पता चला है कि ऑटो सवार तीन युवक देर रात गांव में घरों के बाहर खड़े ऑटो व इ-रिक्शों से बैटरियों की चोरी कर रहे थे. इसकी भनक किसी गांववाले को लगी और देखते-देखते ग्रामीण जुट गये और वाहन मालिक मुकेश पासवान को जगाकर जानकारी दी गयी. ग्रामीणों ने भागते चोरों का पीछा किया. करीब दो किलोमीटर की दूरी पर छक्कन बिगहा गांव के पास खुद को घिरता देख चोरों ने गोलीबारी शुरू कर दी और साथ अपना ऑटो छोड़कर भाग निकले. इसी फायरिंग में युवक रमेश पासवान के सीने में गोली लग गयी. घटना की सूचना के बाद एसएसपी आशीष भारती के द्वारा तत्काल टिकारी एसडीपीओ सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस ने परैया पेट्रोल पंप के निकट से दो युवकों को पकड़ा गया. इनकी पहचान मानपुर निवासी शिवम कुमार उर्फ बुढ़वा व सोनू कुमार के रूप में हुई. शिवम के पास से एक पिस्टल, एक कारतूस व एक फोन बरामद किया गया. दोनों की निशानदेही पर रामडीह से तीसरे आरोपित की गिरफ्तारी हुई. इसकी पहचान धुखू चौधरी के पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










