Gaya News : बाइक-ट्रैक्टर व ऑटो में भिड़ंत, पांच घायल

Updated at : 09 May 2025 11:46 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : बाइक-ट्रैक्टर व ऑटो में भिड़ंत, पांच घायल

गया-राजगीर एनएच 82 पर पुनावां में शुक्रवार की दोपहर एक बाइक, ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

वजीरगंज. गया-राजगीर एनएच 82 पर पुनावां में शुक्रवार की दोपहर एक बाइक, ट्रैक्टर व ऑटो की टक्कर में पांच लोग घायल हो गये. जिन्हें स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सीएचसी लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल को रेफर और अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया. घायलों में बाइक सवार बिच्छा निवासी अविनाश कुमार, शुभांशु कुमार, बड़ही बिगहा निवासी विपिन कुमार और उनकी पत्नी अनिता कुमारी और नवादा जिला के अकबरपुर थाना अंतर्गत हनुमानगढ़ निवासी रंजन कुमार शामिल हैं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ नितिन कुमार ने बताया कि घायल रंजन कुमार के पैर में गंभीर चोट थी. इसके कारण उसे बेहतर इलाज के लिए एएनएमएमसीएच रेफर किया गया है. थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पीड़ित द्वारा आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन