ePaper

Gaya News : ब्राउन शुगर बनानेवाले 2815 ग्राम केमिकल के साथ तीन गिरफ्तार

Updated at : 16 Mar 2025 11:07 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : ब्राउन शुगर बनानेवाले 2815 ग्राम केमिकल के साथ तीन गिरफ्तार

Gaya News : पुलिस ने गुरुवार की देर रात ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़े तीन तस्करों को 463 ग्राम मादक पदार्थ, 2815 ग्राम ब्राउन शुगर बनाने वाला कैमिकल व यंत्र, एक बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बांकेबाजार. बांकेबाजार पुलिस ने गुरुवार की देर रात ब्राउन शुगर की तस्करी से जुड़े तीन तस्करों को 463 ग्राम मादक पदार्थ, 2815 ग्राम ब्राउन शुगर बनाने वाला कैमिकल व यंत्र, एक बाइक व दो मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है. यह जानकारी प्रेस वार्ता में सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवकों की पहचान बाराचट्टी प्रखंड के धनगाई थाना क्षेत्र के साठ-बेला गांव के रहनेवाले दशरथ सिंह, धनगाई थाना क्षेत्र के लठकुट्टा गांव के रहनेवाले मुरारी कुमार मंडल व डुमरिया के छकरबंधा थाना क्षेत्र के कोकना गांव के रहनेवाले रंजीत कुमार भोक्ता के रूप में की गयी है. उन्होंने बताया है कि जिले में अफीम एवं मादक पदार्थ के धंधे में संलिप्त तस्करों के विरुद्ध विशेष सर्च अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुरुवार को बांकेबाजार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि इमामगंज-शेरघाटी मुख्य मार्ग से मादक पदार्थ लेकर दो तस्कर बांकेबाजार के रास्ते शेरघाटी की तरफ जा रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर बांकेबाजार थाने की पुलिस द्वारा थाना गेट के पास वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया. इसी दौरान पुलिस चेकिंग को देखकर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे. तत्पश्चात सशस्त्र पुलिस द्वारा दोनों को बाइक सहित पकड़ लिया गया. पुलिस गिरफ्त में आये तस्करों की पहचान धनगाईं थाना क्षेत्र के साठ बेला गांव के रहनेवाले दशरथ सिंह व लठकुट्टा गांव के रहनेवाले मुरारी कुमार के रूप में कई गयी. तत्पश्चात पकड़ाये दोनों की तलाशी ली गयी जिसमे बाइक की डिक्की से एक थैला में बांधा हुआ 463 ग्राम ब्राउन शुगर जैसा मादक पदार्थ बरामद किया गया. निशानदेही पर एक और की हुई गिरफ्तार सिटी एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई को एसएसपी आनंद कुमार ने गंभीरता से लिया और शेरघाटी एएसपी शैलेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. दोनों युवकों की निशानदेही पर छाकरबंधा थाना क्षेत्र के कोकना गांव में छापेमारी कर रंजीत कुमार भोक्ता को गिरफ्तार किया गया. इसके घर की तलाशी ली गयी, तो तलाशी तो अफीम के दूध से ब्राउन शुगर बनाने वाली लोहे की मशीन, लोहे का हाइड्रोलिक बोतल जैक, प्लास्टिक की तीन थैली, अफीम के दूध से ब्राउन शुगर बनाने वाला तीन प्रकार के केमिकल जिसका वजन 1360 ग्राम, 825 ग्राम एवं 630 ग्राम बरामद किया गया. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तीनों लोगों के विरुद्ध बांकेबाजार थाने में दारोगा के बयान पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन