ePaper

Gaya News : गया से दिल्ली के लिए और सुगम होगी हवाई यात्रा, 10-15 दिनों में बढ़ेगी इंडिगो फ्लाइट की आवाजाही

Updated at : 04 Dec 2024 9:59 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गया से दिल्ली के लिए और सुगम होगी हवाई यात्रा, 10-15 दिनों में बढ़ेगी इंडिगो फ्लाइट की आवाजाही

Gaya News : गया के लिए हवाई यात्रा जल्द और सुगम हो जायेगी. इससे लोगों को पटना से सड़क मार्ग के माध्यम से गया पहुंचने की दिक्कतों से निजात मिल जायेगी.

विज्ञापन

गया. गया के लिए हवाई यात्रा जल्द और सुगम हो जायेगी. इससे लोगों को पटना से सड़क मार्ग के माध्यम से गया पहुंचने की दिक्कतों से निजात मिल जायेगी. इसको लेकर बुधवार को केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक कर इस दिशा में सार्थक पहल की. यह बैठक दिल्ली में उद्योग भवन स्थित एमएसएमइ मंत्रालय में आयोजित की गयी. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री की पहल को जल्द धरातल पर उतारने का आश्वासन दिया है. मंत्री ने कहा कि दिल्ली से गया के लिए केवल एक फ्लाइट है, इसलिए लोगों की पटना पर निर्भरता बढ़ जाती है. इससे उनकी जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है. इसके मद्देनजर केंद्रीय मंत्री और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बीच इंडिगो फ्लाइट की कम से कम दो अप और डाउन किये जाने पर सहमति बनी. अधिकारियों ने आगामी 10 से 15 दिनों के अंदर इसकी शुरुआत करने का आश्वासन दिया है. दूसरी तरफ, हिंडन एयरपोर्ट पर गया से फ्लाइट्स के आने और जाने काे लेकर भी चर्चा हुई. इसके अलावा चेन्नई की तर्ज पर गया से डोमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों तरह की फ्लाइट्स का संचालन किये जाने पर भी चर्चा की गयी. इससे दोनों तरह के देशी और विदेशी यात्रियों को हवाई यात्रा आसान हो सकेगी. इस संबंध में एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों का कहना था कि अगर, 20-25 एकड़ जमीन मिल जायेगी, तो इंटनेशनल लेवल पर वहां कार्गो विमान उतारे जा सकेंगे. वर्तमान स्थिति के हिसाब से केवल एक टन ही सामान लाया और ले जाया जा सकता है. जगह मिलने की स्थिति में 20 टन तक सामान लाने और ले जाने की सुविधा हो जायेगी. इस मुद्दे को लेकर भी केंद्रीय मंत्री और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों के बीच सार्थक चर्चा हुई. पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर नंदलाल मांझी ने कहा कि गया धार्मिक रूप से भी काफी समृद्ध है. बोधगया पर अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों का आवागमन से अतिरिक्त दबाव रहता है वह कम होगा. गया के लोगों को इसका लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन