ePaper

Gaya News : चाकू मारकर भाई को जख्मी करने का आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 10 Apr 2025 10:46 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : चाकू मारकर भाई को जख्मी करने का आरोपित गिरफ्तार

Gaya News : घरेलू झगड़े में भाई को चाकू मारने के आरोपित अनुज कुमार को भागलपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

बोधगया. घरेलू झगड़े में भाई को चाकू मारने के आरोपित अनुज कुमार को भागलपुर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले में एसएसपी कार्यालय से जानकारी दी गयी है कि एक महिला द्वारा आवेदन दिया गया कि वह अपने घर पर खाना बना रही थी. उसी वक्त उनका देवर अनुज कुमार उनके घर पहुंच कर गाली-गलौज एवं मारपीट करने लगा. बीच बचाव करने आये उनके पति तो उन्हें भी जान मारने की नीयत से उनके पति को पर चाकू से हमला कर दिया, जिसके कारण पति बुरी तरह घायल हो गये. इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के पांच घंटे के अंदर आरोपित अनुज कुमार चौधरी को भागलपुर मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया. उन्हें कोर्ट में पेश किया गया और जेल भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन