Gaya News : मोहनचक में गल्ला दुकान से 60 बोरा अनाज समेत लाखों रुपये की चोरी

Updated at : 29 Jan 2025 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : मोहनचक में गल्ला दुकान से 60 बोरा अनाज समेत लाखों रुपये की चोरी

Gaya News : गुरुआ थाना क्षेत्र के मोहनचक के निकट मंगलवार के रात चोरों ने विकास कुमार नामक व्यवसायी के गल्ला दुकान का ताला तोड़कर चावल, मसूर आदि से 60 बोरा अनाज समेत लाखों की चोरी कर ली.

विज्ञापन

गुरुआ. गुरुआ थाना क्षेत्र के मोहनचक के निकट मंगलवार के रात चोरों ने विकास कुमार नामक व्यवसायी के गल्ला दुकान का ताला तोड़कर चावल, मसूर आदि से 60 बोरा अनाज समेत लाखों की चोरी कर ली. इससे आसपास के दुकानदार काफी भयभीत हैं. बुधवार की सुबह दुकानदार विकास कुमार दुकान खोलने पहुंचा, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद दुकान में जाकर देखा तो चावल, मसूर व गल्ले से सारे रुपये-पैसे गायब हैं. पीड़ित दुकानदार विकास कुमार ने इस घटना को लेकर स्थानीय पुलिस को लिखित आवेदन दिया. पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि गल्ला दुकान में चोरी होने की सूचना मिली है. इसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन