Gaya News : गोह के तिलन बिगहा मोड़ पर पिकअप के धक्के से गया के व्यक्ति की मौत

Updated at : 15 Feb 2025 10:37 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : गोह के तिलन बिगहा मोड़ पर पिकअप के धक्के से गया के व्यक्ति की मौत

Gaya News : गोह थाना क्षेत्र के तिलन बिगहा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी.

विज्ञापन

गोह/गया. गोह थाना क्षेत्र के तिलन बिगहा मोड़ के समीप शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को रौंद दिया, जिससे बाइक सवार की मौत मौके पर ही हो गयी. हलांकि स्थानीय लोगो ने उसे जिंदा समझकर सीएचसी पहुंचाया, जहां के चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान गया जिले के आंती थाना क्षेत्र के पलाकी गांव निवासी 55 वर्षीय अवधेश यादव के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष सुदीश कुमार ने बताया कि अवधेश यादव अपने गांव से तिलन बिगहा गांव में एक श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल होने के बाद अपनी बाइक से घर लौट रहा था. जैसे ही तिलन बिगहा मोड़ पर पहुंचा, एक पिकअप वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गयी और लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटना के बाद पिकअप को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार हो गया. पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान कर ली गयी है और उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन