गया जी: बैंक से पैसे निकालकर जा रहे युवक से चोरी, अब कटिहार से बरामद हुई पूरी रकम, आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन
Gaya Ji Stolen Amount Recovered

गुरुआ थाना की तस्वीर

Gaya Ji Stolen Amount Recovered: गया जी के गुरुआ में बैंक से निकासी के बाद चोरी हुई राशि कटिहार से बरामद कर ली गई है. पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन

गया जी से डॉ. प्रमोद कुमार वर्मा की रिपोर्ट
Gaya Ji Stolen Amount Recovered:
गया जिले के गुरुआ थाना क्षेत्र में बैंक से निकासी के बाद चोरी हुई नकदी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने कटिहार जिले से चोरी गई राशि बरामद कर ली है. हालांकि मामले में शामिल आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

बैंक से पैसे निकालने के बाद हुई थी चोरी

गुरुआ थाना क्षेत्र के सैनीचक गांव निवासी सईद खान ने 15 जून 2026 को गुरुआ थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने बताया कि ग्रामीण बैंक से रुपये निकालने के बाद वह एक किराना दुकान पर सामान खरीदने गए थे. इसी दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका झोला चोरी कर लिया, जिसमें निकाली गई नकदी रखी हुई थी.

Gaya Ji Stolen Amount Recovered: पीड़ित की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

सईद खान के आवेदन के आधार पर गुरुआ थाना में कांड संख्या 236/26 दर्ज किया गया. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और चोरी की घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल शुरू की.

Gaya Ji News: तकनीकी जांच से मिली अहम सफलता

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया. जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए कटिहार जिले के जुराबगंज क्षेत्र से चोरी गई राशि बरामद कर ली गई.

गया जी की खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें

Gaya Ji Police: आरोपी की तलाश में जारी है छापेमारी

पुलिस के अनुसार चोरी की रकम बरामद होने के बावजूद मामले में शामिल आरोपी अभी गिरफ्त से बाहर है. उसकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है.

जल्द हो सकता है मामले का खुलासा

थानाध्यक्ष मनेश कुमार ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा. चोरी गई राशि की बरामदगी के बाद स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है. वहीं अपराधियों के बीच भी इस कार्रवाई को लेकर हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है.

Also Read: बेगूसराय में तैनात BMP सिपाही पर गया जी के महिला थाने में केस दर्ज, शादी के एक साल बाद पत्नी ने लगाया गंभीर आरोप

विज्ञापन
साक्षी कुमारी

लेखक के बारे में

By साक्षी कुमारी

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन