स्कॉर्पियो मालिक के अपहरण केस में गयाजी से दो आरोपी गिरफ्तार, पटना पुलिस ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
gaya news

सांकेतिक तस्वीर

Gaya Ji News: पटना जिले के गोपालपुर थाने की पुलिस ने स्कॉर्पियो मालिक को अगवा करने के मामले में गया के मानपुर इलाके से दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बदमाशों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कइया गांव का सुधीर कुमार और शिकहर गांव का सोनू कुमार शामिल है.

विज्ञापन

मानपुर से उदय शंकर की रिपोर्ट
Gaya Ji News :
पटना जिले के गोपालपुर थाने की पुलिस ने रविवार को स्कॉर्पियो मालिक को अगवा करने के मामले में मानपुर इलाके से दो लोगों को दबोच लिया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस दोनों को अपने साथ पटना लेकर चली गई है. गिरफ्तार आरोपितों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कइया गांव का रहने वाला सुधीर कुमार व शिकहर गांव निवासी सोनू कुमार शामिल हैं. इन दोनों को स्थानीय पुलिस के सहयोग से सघन छापेमारी कर दबोचा गया है.

लोकेशन बदल भाग रहे थे बदमाश, रात भर बदलता रहा ठिकाना

छापेमारी अभियान का नेतृत्व कर रहे पटना के गोपालपुर थाना के एसआई अमित कुमार व एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि गोपालपुर थाना कांड संख्या 281/26 मामले में इन दो लोगों की गिरफ्तारी की गई है. पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान बदमाश पुलिस को चकमा देने के लिए कभी झारखंड के कोडरमा तो कभी अन्य जगहों पर भागते रहे. पुलिस लगातार पिछले दो दिनों से तकनीकी अनुसंधान और सर्विलांस के आधार पर इनका पीछा कर रही थी. शातिर बदमाश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपना ठिकाना बदल रहे थे.

भाड़े की स्कॉर्पियो हड़पकर गलत काम में कर रहे थे इस्तेमाल

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों ने गया शहर के बेलागंज के रहने वाले पप्पू कुमार दास की स्कॉर्पियो गाड़ी भाड़े पर चलाने के लिए ली थी. वाहन लेने के बाद बदमाश न तो मालिक को किराया दे रहे थे और न ही उसका वाहन वापस कर रहे थे. आरोप है कि उस भाड़े के वाहन से बदमाश किसी गलत काम को अंजाम दे रहे थे. जब मालिक ने विरोध किया तो उसका अपहरण कर लिया गया. इस मामले में पटना से भी दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है और उन्हीं की निशानदेही पर मानपुर से इन दोनों को उठाया गया है.

बड़े आपराधिक गिरोह से जुड़े हो सकते हैं तार, जांच जारी

इधर स्थानीय थाना में जब पटना से आए पुलिस अधिकारियों से मीडिया ने पूछताछ करना शुरू किया, तो वे बहुत अधिक जानकारी देने से बचते दिखे. इस बड़ी कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि गिरफ्तार किए गए लोगों के तार किसी बड़े अंतर्जिला आपराधिक गिरोह से जुड़े हुए हैं. फिलहाल पटना पुलिस दोनों आरोपितों को अपने साथ पटना ले गई है, जहां उनसे आगे की पूछताछ और मामले की सघन जांच की जा रही है.

Also Read: गयाजी में टेक्नोलॉजी सेंटर के भूमि पूजन से पहले प्रशासन अलर्ट, CM सम्राट चौधरी के दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन