गया जी को मिले दूसरी प्रशासनिक और पर्यटन राजधानी का दर्जा, कांग्रेस नेताओं की मांग

गया जी फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : कांग्रेस नेताओं ने गया जी को बिहार की दूसरी प्रशासनिक और पर्यटन राजधानी घोषित करने की मांग की है. नेताओं का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय पहचान, ऐतिहासिक महत्व और पर्यटन क्षमता के आधार पर गया इस दर्जे का हकदार है.
Gaya Ji News : बिहार से झारखंड के विभाजन के पूर्व जिस प्रकार अखंड बिहार की राजधानी पटना के बाद रांची दूसरी राजधानी थी, उसी तर्ज पर बिहार विभाजन के बाद गया जी को बिहार का दूसरा प्रशासनिक और पर्यटन राजधानी घोषित करने की मांग कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सरकार से की है. मांग करने वालों में विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक खान अली, बाबूलाल प्रसाद सिंह, दामोदर गोस्वामी, राम प्रमोद सिंह, टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया, मुन्ना मांझी सहित कांग्रेस पार्टी से जुड़े कई अन्य नेता शामिल हैं.
अंतरराष्ट्रीय ख्याति और ऐतिहासिक महत्व का हवाला
इन नेताओं ने कहा कि बिहार की राजधानी पटना के बाद सूबे का सबसे बड़ा, महत्वपूर्ण, अति प्राचीन, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त और विश्व पर्यटन मानचित्र पर अपना स्थान रखने वाला गया जी, बिहार की दूसरी राजधानी बनने की सभी अहर्ताओं को रखता है. इसलिए इसे बिहार की दूसरी प्रशासनिक एवं पर्यटन राजधानी घोषित किया जाए.
कांग्रेस नेताओं ने सरकार से की त्वरित कार्रवाई की अपील
नेताओं ने एकजुट होकर सरकार से इस दिशा में सकारात्मक कदम उठाने की अपील की है. उनका मानना है कि गया जी को यह दर्जा मिलने से न केवल इस क्षेत्र का प्रशासनिक ढांचा मजबूत होगा, बल्कि पर्यटन उद्योग को भी एक नई ऊंचाई मिलेगी.
Also Read : गया जी : उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर बदला एयरपोर्ट का रूट, 6 घंटे बंद रहेगा गया-डोभी रोड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










