गया जी : उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर बदला एयरपोर्ट का रूट, 6 घंटे बंद रहेगा गया-डोभी रोड

गया जी एयरपोर्ट (बाएं ) और उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन (दाएं ) | Prabhat Khabar Network
Gaya Ji News : गया जी एयरपोर्ट पर शनिवार को उपराष्ट्रपति के आगमन के मद्देनजर महत्वपूर्ण यातायात बदलाव किए गए हैं. गया-डोभी रोड सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा, जिससे यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा.
Gaya News : गया जी में आयोजित कार्यक्रम को लेकर शनिवार को देश के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के गया जी एयरपोर्ट के रास्ते आगमन के मद्देनजर एयरपोर्ट परिसर में आवाजाही के रास्ते बदल दिए गए हैं. गया जी एयरपोर्ट के कार्यवाहक डायरेक्टर अवधेश कुमार ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि शनिवार को वीवीआईपी के आगमन को लेकर जिला प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था में कुछ बदलाव किए गए हैं. जिसके तहत शनिवार की सुबह 8:00 बजे से लेकर दोपहर 2:00 बजे तक गया-डोभी रोड के माध्यम से एयरपोर्ट तक दोनों तरफ के लिए सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन बंद रहेंगे.
गया-डोभी रोड बंद रहने से यात्रियों को होगी परेशानी
इस कारण एयरपोर्ट के सभी कर्मचारी व गया जी एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों के लिए उक्त अवधि में गया-डोभी रोड के माध्यम से आना-जाना संभव नहीं होगा. यातायात व्यवस्था में बदलाव की स्थिति में प्रशासन के अनुसार तय किए गए वैकल्पिक मार्ग का परिचालन चलता रहेगा. इस कारण सभी कर्मचारियों और यात्रियों को गया जी एयरपोर्ट आने व जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर गया-शेरघाटी रोड स्थित एयरपोर्ट के गेट नंबर दो का उपयोग किया जा सकता है.
यात्रियों और एयरलाइंस ऑपरेटरों के लिए गेट नंबर दो बहाल
उन्होंने सभी हितधारकों से अपील की है कि शनिवार को यातायात व्यवस्था में किए गए बदलाव को देखते हुए गया जी हवाई अड्डा के सभी एयरलाइंस ऑपरेटर व संबंधित लोगों को एयरपोर्ट के गेट नंबर दो से आने-जाने की सुविधा बहाल की गई है, जिसका उपयोग किया जा सकता है.
Also Read : गया जी एयरपोर्ट के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, सूद के लेनदेन के विवाद में आरोपी गिरफ्तार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










