गया जी एयरपोर्ट के पास युवक की चाकू मारकर हत्या, सूद के लेनदेन के विवाद में आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम

Gaya Ji News : गोपालपुर गांव में गुरुवार देर रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. 23 वर्षीय गौतम कुमार की जान सूद के लेनदेन के विवाद में गई. पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : गया एयरपोर्ट के समीप मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव में गुरुवार देर रात चाकू मारकर एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मगध मेडिकल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मृतक की पहचान 23 वर्षीय गौतम कुमार के रूप में हुई

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान गोपालपुर गांव निवासी राजकुमार यादव के 23 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

सूद के लेनदेन के विवाद में हुई हत्या

मगध मेडिकल थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला बकाया रुपये के सूद के लेनदेन के विवाद से जुड़ा सामने आया है. इसी विवाद के दौरान आरोपी ने गौतम कुमार पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

चेरकी थाना क्षेत्र से आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी बोधगया थाना क्षेत्र के मडई गांव का निवासी है. उसकी गिरफ्तारी चेरकी थाना क्षेत्र से की गई है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है. मृतक के परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है.

मामले की हर पहलू से जांच जारी

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : छौड़ाही डिग्री कॉलेज में अब तक शुरू नहीं हो सकी नियमित पढ़ाई, भवन और शिक्षकों की कमी से छात्र परेशान



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन