आमस का छात्र तीन दिनों से है लापता, पिता ने थाने में लगाई गुहार

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
लापता छात्र की तस्वीर

लापता छात्र की तस्वीर

Gaya Ji News: गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के मोरैनिया गांव से नौवीं कक्षा का एक छात्र पिछले तीन दिनों से संदेहास्पद स्थिति में लापता है. पीड़ित पिता ने आमस थाने में लिखित आवेदन देकर बेटे की सकुशल बरामदगी की गुहार लगाई है.

विज्ञापन

Gaya Ji News (एस अली की रिपोर्ट): गया जिले के आमस थाना क्षेत्र के मोरैनिया गांव निवासी द्वारिका यादव का 16 वर्षीय पुत्र सचिन कुमार गत तीन दिनों से अचानक लापता हो गया है. इकलौते बेटे के इस तरह अचानक गायब हो जाने से पीड़ित परिजन काफी चिंतित और परेशान हैं. लापता छात्र के पिता द्वारिका यादव ने बताया कि करमडीह मोड़ जीटी रोड के समीप स्थित अपने नए मकान से निकलने के बाद से ही सचिन का कुछ पता नहीं चल रहा है. वह सुग्गी प्लस टू स्कूल में 9वीं कक्षा का छात्र है.

बिना खाना खाए निकला बाहर

परिजनों ने बताया कि बीते सात जून की रात साइकिल से करीब आठ बजे वह बिना खाना खाए ही अचानक घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से अब तक वह घर वापस नहीं लौटा है. उन्होंने बताया कि जब वह काफी देर रात तक घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. पिछले दो दिनों तक सभी परिवार के सदस्यों, दूर-दराज के रिश्तेदारों और अन्य सगे-संबंधियों के यहाँ काफी खोजबीन की गई. लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है.

खरीदी थी सेकंड हैंड साइकिल

लापता छात्र के पिता ने भावुक होते हुए बताया कि सचिन के ही विशेष कहने पर पढ़ने जाने के लिए महज दस दिन पूर्व ही एक सेकंड हैंड साइकिल खरीदी गई थी. बेटे का कोई सुराग नहीं मिलने के बाद थक-हारकर पिता द्वारिका यादव ने आमस थाने में एक लिखित आवेदन दिया है. उन्होंने पुलिस से अपने मासूम बेटा की खोजबीन के लिए गुहार लगाई है. आमस थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आवश्यक पुलिस कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

Also Read: गया में 73 होटलों और 86 अस्पतालों का फायर ऑडिट, 42 को नोटिस जारी

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन