गया जी में मवेशियों को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने की कवायद, 45 दिन का मुफ्त टीकाकरण अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
अगले 45 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों में  मवेशियों का होगा टीकाकरण

कार्यक्रम का शुभारंभ करते विधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

Gaya Ji News : गया जी में मवेशियों को मुंहपका-खुरपका रोग से बचाने के लिए FMD टीकाकरण अभियान का सातवां चरण शुरू हुआ है. यह 45 दिनों तक चलेगा, जिसका उद्देश्य पशुधन के स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

Gaya Ji News : केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत मवेशियों में होने वाले मुंहपका-खुरपका रोग की रोकथाम के लिए संचालित एफएमडी निःशुल्क टीकाकरण अभियान के सातवें चरण का शुभारंभ किया गया. बोधगया के टेकुना स्थित प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय में कार्यक्रम का उद्घाटन बोधगया के विधायक कुमार सर्वजीत, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार राय एवं सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया गया. अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया.

अगामी 45 दिनों तक जिले के सभी प्रखंडों में चलेगा कार्यक्रम

जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार राय ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जिले के सभी पशुओं का टीकाकरण कर उन्हें एफएमडी जैसी संक्रामक बीमारी से सुरक्षित रखना तथा पशुधन के स्वास्थ्य एवं उत्पादकता को बढ़ावा देना है. आगामी 45 दिनों तक यह कार्यक्रम जिले के सभी प्रखंडों में चलाया जाएगा. उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से इस टीकाकरण अभियान को सफल बनाने की अपील की. सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु शेखर ने कहा कि मानव की विकास यात्रा में पशुओं का अहम योगदान रहा है. पशुपालन कृषकों की आय का प्रमुख स्रोत है.

पशु चिकित्सालय के भवन और चहारदीवारी का विधायक ने दिया आश्वासन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कुमार सर्वजीत ने कहा कि पशुपालन विभाग गरीबों से जुड़ा हुआ विभाग है. यह टीकाकरण अभियान जिले में पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा, जिससे पशुपालकों को भी सीधा लाभ मिलेगा. उन्होंने पशु चिकित्सालय के भवन और चहारदीवारी बनवाने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिलाया. भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

Also Read : गया जी : उपराष्ट्रपति के आगमन को लेकर बदला एयरपोर्ट का रूट, 6 घंटे बंद रहेगा गया-डोभी रोड


विज्ञापन
Kalendra Pratap Singh

लेखक के बारे में

By Kalendra Pratap Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन