23 साल बाद गिरफ्तार हुआ गया-औरंगाबाद का सबसे कुख्यात नक्सली जयराम यादव, SSP ने बताया कैसे जाल में फंसा
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 12 Apr 2025 8:17 PM
गिरफ्तार नक्सली जयराम यादव
Gaya-Aurangabad Notorious Naxalite Jairam Arrested: डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि 23 वर्षों के आपराधिक इतिहास में कुख्यात नक्सली जयराम यादव दूसरी बार पुलिस के हत्थे चढ़ा है. 2024 में जयराम यादव तब चर्चा में आया जब कोंच थाना क्षेत्र के कमलबिगहा गांव के रहनेवाले हीरा यादव नामक पूर्व नक्सली की गोली मार कर हत्या कर दी गयी. आरोप लगाया गया था कि हीरा यादव पुलिस का मुखबिर है.
Gaya-Aurangabad Notorious Naxalite Jairam Arrested: रोशन कुमार/गया. 2002 से लगातार गया जिले के 17 थाना क्षेत्रों और औरंगाबाद जिले के रफीगंज सहित कई थाना इलाकों में नक्सली और आपराधिक घटनाओं को अंजाम देनेवाले कुख्यात नक्सली जयराम यादव को टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम व एसटीएफ ने गुरारू थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. वह औरंगाबाद जिले के बंदेया थाने क्षेत्र के टोलपुरा गांव का है. इसके विरुद्ध गया जिले के 17 थानों में 40 मामले दर्ज हैं.
किस थाने में कितना मामला दर्ज
टिकारी डीएसपी सुशांत कुमार चंचल ने बताया कि गिरफ्तार जयराम यादव के विरुद्ध खिजरसराय थाने में सर्वाधिक सात नक्सली मामले दर्ज हैं. इसके अलावा कोंच थाने में चार, फतेहपुर में चार, परैया में चार, गुरारू में तीन, आंती में तीन, मोहनपुर में दो, वजीरगंज में दो, मुफस्सिल में दो, बाराचट्टी में दो मामले और बेलागंज, टिकारी, मऊ, आमस, डुमरिया, रोशनगंज व गुरुआ थाने में एक-एक नक्सली मामले दर्ज हैं.
गिरफ्त में कैसे आया
गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर एएसपी ग्रामीण अनवर जावेद अंसारी की मॉनीटरिंग में एक विशेष टीम का गठन किया गया. इसमें टिकारी डीएसपी सहित कोंच थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह और एसटीएफ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों को शामिल किया गया. इसी मामले की छानबीन में विशेष टीम अबतक छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है. इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपित जयराम यादव गुरारू थाना इलाके में छिपा हुआ है. इस हत्याकांड में पीड़ित परिजनों के बयान पर कोंच थाने में 13 जून 2024 को प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इस मामले में अनुसंधान में कुख्यात नक्सली जयराम यादव का नाम सामने आया.
इसे भी पढ़ें: बिहार के जमीन मालिकों के लिए बड़ी खबर, इस दिन के बाद नहीं जमा कर सकेंगे स्वघोषणा पत्र
रिमांड पर लेगी गया और औरंगाबाद की पुलिस
डीएसपी ने बताया कि फिलहाल गिरफ्तार जयराम यादव को कोंच थाना कांड संख्या 25624 में जेल भेज जा रहा है. गया जिले के 17 थानों में इसके विरुद्ध दर्ज कई कांडों में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल किया गया है. इन कांडों में संबंधित थाने की पुलिस जयराम यादव को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी. वहीं औरंगाबाद जिले की पुलिस को भी जयराम यादव के गिरफ्तार होने की सूचना दी गयी है. औरंगाबाद जिले के रफीगंज सहित कई थानों में जयराम यादव के विरुद्ध मामला दर्ज है. इस कारण औरंगाबाद जिला पुलिस भी जयराम यादव को रिमांड पर लेगी.
इसे भी पढ़ें: बिहार के 24 जिलों में अगले 48 घंटे होगी मूसलाधार बारिश! IMD ने मेघगर्जन और वज्रपात पर जारी किया येलो अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










