पटना के नौबतपुर में मां के सामने बेटी से गैंगरेप, सभी आरोपित गया जिले के

Updated at : 19 May 2024 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
पटना के नौबतपुर में मां के सामने बेटी से गैंगरेप, सभी आरोपित गया जिले के

पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा बांध के पास शनिवार की रात नौकरी दिलाने का नाम पर मां के सामने नाबालिग बेटी से स्कॉर्पियो में गैंगरेप की वारदात हुई.

विज्ञापन

नौबतपुर/ गया. पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के शेखपुरा बांध के पास शनिवार की रात नौकरी दिलाने का नाम पर मां के सामने नाबालिग बेटी से स्कॉर्पियो में गैंगरेप की वारदात हुई. घटना के बाद सभी आरोपित मां-बेटी को सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गये. रविवार की सुबह दोनों बेहोश पड़ी हुई मिलीं. पुलिस ने इलाज के लिए भर्ती कराया है. बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है. घटना को लेकर पुलिस बेहद गंभीर है. डीएसपी दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में रैपिड एक्शन लिया जायेगा. महिला का फर्द बयान दर्ज कर लिया गया है. उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. बच्ची की हालत सुधार होने पर उसका मेडिकल कराया जायेगा. महिला ने अपने बयान में छह लोगों का नाम लिया है. सभी आरोपित गया जिले के रहनेवाले हैं. इस वारदात में मदन ठेकेदार, विजय यादव, किसलय यादव, विल्सन भारती, चंद्रिका मुखिया और अर्जुन शामिल हैं. महिला ने बताया कि वह मुजफ्फरपुर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली है. कई दिनों से नौकरी की तलाश में थी. वह मदन ठेकेदार और विजय यादव को पहले से जानती थी. उसने उसे शनिवार की सुबह पटना में पंच मंदिर के पीछे पार्क में मिलने को बुलाया. मदन ने उन्हें गया हाउसिंग कॉलोनी के प्रोफेसर कृष्णानंदन यादव के घर काम करने का ऑफर दिया और कहा कि इसमें उन्हें ज्यादा पैसे मिलेंगे. मदन ठेकेदार ने महिला को एक मोबाइल भी दिया और कहा कि जब वह फोन करेगा, तो मिलने के लिए डुमरी स्टेशन आ जाना. शाम में कॉल आने पर महिला अपनी बेटी के साथ डुमरी स्टेशन पहुंची. कुछ देर बाद मदन और विजय वहां आये और साथ में चलने को कहा. कुछ दूर जाकर देखा कि एक सफेद स्कॉर्पियो खड़ी थी. मदन ने उन्हें अंदर बैठने को कहा. उसमें पहले से किसलय यादव, विल्सन भारती, चंद्रिका मुखिया और अर्जुन बैठे थे. सभी गाड़ी में बैठकर वहां से निकल गये. कुछ देर बाद मदन ने अपने असली इरादे जाहिर किये और कहा कि सब आपकी इतनी मदद कर रहे हैं, तो आपको भी सब के लिए कुछ करना होगा. किसलय को आपकी बेटी पसंद आ गयी है, यह सुनकर महिला डर गयी और गाड़ी से उतरने की जिद करने लगी. इस पर किसलय ने कमर से पिस्तौल निकाल कर विल्सन भारती को दी, जिसने उसे बच्ची के कान के पास सटा दिया और जान से मारने की धमकी दी. इसके बाद मदन ने गाड़ी सुनसान इलाके में रोकी. चंद्रिका मुखिया ने महिला का मुंह बंद कर उसे पकड़ लिया. बाकी के पांच लोगों ने बारी-बारी से बच्ची से दुष्कर्म किया. वहां से गुजरने वाले लोगों ने देखा तो हल्ला किया. इस पर बदमाशों ने दोनों को गाड़ी से बाहर फेंक दिया और फायरिंग कर वहां से फरार हो गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन