आजाद पार्क में गणेश महोत्सव 27 अगस्त से

Published by : NIRAJ KUMAR Updated At : 13 Jul 2025 7:55 PM

विज्ञापन

आजाद पार्क में गणेश महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से छह सितंबर तक आयोजित होगा.

विज्ञापन

संवाददाता, गया जी आजाद पार्क में गणेश महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से छह सितंबर तक आयोजित होगा. कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को राधे राधे भवन में श्री रामचरित मानस नवाह्न पारायण यज्ञ समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता शिव कैलाश डालमिया ने की. बताया गया कि आजाद पार्क में भव्य पंडाल में मुंबई के लालबाग के प्रसिद्ध राजा गणपति की जैसी विशाल व आकर्षक प्रतिमा स्थापित की जायेगी. प्रतिदिन सुबह भगवान गणेश की पूजा होगी व श्रद्धालुओं के बीच लड्डू प्रसाद का वितरण किया जायेगा. शाम में आरती होगी. महोत्सव के अंतिम दिन शोभा यात्रा निकालकर श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा. बैठक में समिति से जुड़े कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NIRAJ KUMAR

लेखक के बारे में

By NIRAJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन