रेडक्रॉस भवन में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

Updated at : 12 Feb 2025 5:15 PM (IST)
विज्ञापन
रेडक्रॉस भवन में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजित

रेडक्रॉस भवन में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजन बुधवार को किया गया. इसका शुभारंभ रेडक्रॉस के चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह ने किया.

विज्ञापन

गया. रेडक्रॉस भवन में निःशुल्क चिकित्सा जांच शिविर आयोजन बुधवार को किया गया. इसका शुभारंभ रेडक्रॉस के चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह ने किया. इस विशेष चिकित्सा जांच शिविर में लोगों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल जांच की गयी. उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला. साथ ही उन लोगों ने रेडक्रॉस के इस प्रयास को काफी सराहा. ज्ञात हो कि रेडक्रॉस की ओर से विभिन्न सेवाओं के साथ बाजार दर से काफी कम मूल्य पर सभी प्रकार के पैथोलॉजी जांच की सुविधा उपलब्ध करायी जाती है. काफी संख्या में लोग इसका लाभ उठा रहे हैं. विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में डॉ विजय कुमार कारण, डॉ प्रभात कुमार सिंहा, डॉ प्रदीप अग्रवाल, डॉ राम नरेंद्र कुमार व डॉ अंबुज कुमार के साथ पैथोलॉजी विभाग की टेक्नीशियन अर्पणा कुमारी व राम कुमार मेहता ने सराहनीय योगदान दिया. इस मौके पर रेड क्रॉस सचिव डॉ तनवीर उस्मानी व कोषाध्यक्ष श्री बिजेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन