पूर्व अध्यक्ष रिंकू देवी की सास ने किया नामांकन
Published by : KANCHAN KR SINHA Updated At : 31 May 2025 6:53 PM
खिजरसराय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को दूसरे प्रत्याशी के रूप में सरस्वती देवी ने नामांकन का पर्चा भरा.
खिजरसराय. खिजरसराय नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए शनिवार को दूसरे प्रत्याशी के रूप में सरस्वती देवी ने नामांकन का पर्चा भरा. सरस्वती देवी का काफिला एमएस लाइन होटल से बाजार होते हुए अनुमंडल कार्यालय पहुंचा जहां अपने नामांकन का पर्चा एसडीओ केशव आनंद के समक्ष दाखिल किया. सरस्वती देवी नगर पंचायत की पूर्व अध्यक्ष रिंकू देवी की सास और सामाजिक कार्यकर्ता अमीर यादव की मां हैं. पूर्व में रिंकू देवी अध्यक्ष पद पर चुनी गयी थीं, लेकिन दो से अधिक बच्चों रहने के कारण उन्हें अयोग्य करार दे दिया गया. इसके बाद उप निर्वाचन की स्थिति आ गयी. उपचुनाव में भी रिंकू देवी और अमीर यादव ने अपनी मां का नामांकन करा कर मतदाताओं के बीच अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करायी है. इसके पूर्व सुनीता कुमारी अपना नामांकन शुक्रवार को दर्ज कराया था. अभी तक दो प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन कराया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










