गया जी में BJP ने संत रविदास जयंती पखवाड़ा को लेकर बनाई रणनीति, सामाजिक समरसता का संदेश घर-घर पहुंचाने का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

बैठक के दौरान भाजपा नेता  | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाजपा नेताओं ने संत रविदास की 650वीं जयंती पखवाड़ा के आयोजन को लेकर एक अहम बैठक की. इस दौरान संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

विज्ञापन

भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गया जिला पूर्वी जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी की अध्यक्षता में सोमवार को एक बैठक की.

विज्ञापन

संत शिरोमणि रविदास महाराज की 650वीं जयंती पखवाड़ा के आयोजन को लेकर आयोजित इस बैठक का संचालन जिला महामंत्री विनोद सिंह ने किया.

बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चौधरी ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि संत रविदास महाराज के जीवन, विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा.

भाईचारे और समरसता का संदेश

वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता क्षितिज मोहन सिंह ने कहा कि संत रविदास सच्चे मानवतावादी संत थे, जिन्होंने समाज में समानता, भाईचारे और समरसता का संदेश दिया.

उन्होंने कहा कि छुआछूत जैसी कुरीतियां भारतीय संस्कृति का हिस्सा नहीं थीं और संत रविदास ने अपने जीवनकाल में सामाजिक भेदभाव मिटाने का अहम कार्य किया.

आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं की भागीदारी पर जोर

बैठक के दौरान आगामी जयंती पखवाड़ा के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर एक विस्तृत रणनीति बनाई गई.

साथ ही, सभी कार्यकर्ताओं से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया.

इस बैठक में जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, अशोक शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, जिला मंत्री नीमा दास व मिथिलेश मांझी, मीडिया प्रभारी रणजीत कुमार सिंह, मोर्चा अध्यक्ष अमर शेखर, देवानंद पासवान, चंदन भदानी, चंदन दास, अरुण सिंह, विकास कुमार, सतीश सिन्हा, विजय सिंह, सरयू ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

महानगर कार्यालय में दी गई संत शिरोमणि को श्रद्धांजलि

इधर, गया महानगर कार्यालय पितामहेश्वर में भी संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई.

इस अवसर पर वक्ताओं ने संत रविदास के जीवन, सामाजिक समरसता, समानता और मानवता के संदेश पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज के समय में भी पूरी तरह प्रासंगिक बताया.

इस कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री पप्पू चंद्रवंशी, राजनंदन प्रसाद गांधी, श्याम बिहारी राम, महेंद्र प्रसाद, दीनानाथ प्रसाद, बंटी कुमार, विमला देवी, रमेश कुमार, सनी कुमार सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे.

Also Read : सीएम सम्राट चौधरी ने नालंदा डेयरी को दी 26 करोड़ की सौगात, दही-लस्सी प्लांट समेत कई योजनाओं का किया शिलान्यास


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन