गया जी : बैजूधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ, पूर्व विधायक ने उठाई नौका विहार और सरकारी कार्यक्रम की मांग

Updated:
विज्ञापन
बैजूधाम में पूजा अर्चना के बाद श्रावणी मेले का उद्घाटन करते पूर्व विॉधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

श्रावणी मेले का उद्घाटन करते पूर्व विॉधायक व अन्य | Prabhat Khabar Network

गया के बैजूधाम में श्रावणी मेले का शुभारंभ हो गया है. पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने यहां नौका विहार, सड़क चौड़ीकरण और सरकारी स्तर पर सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन की मांग उठाई है. यह आयोजन मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा और क्षेत्र के विकास पर केंद्रित है.

विज्ञापन

गया जी के गुरुआ प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बैजूधाम में गुरुवार को श्रावणी मेले का शुभारंभ पूर्व विधायक विनय कुमार यादव, प्रमुख नीलम कुमारी यादवेंदु, जदयू नेता अनिल पटेल, संयोजक गिरजा शर्मा तथा मुखिया प्रतिनिधि अनिल सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

उद्घाटन से पहले सभी अतिथियों ने बाबा बैजूधाम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की. तत्पश्चात बैजूधाम कमेटी के सदस्यों ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया.

सरकारी कार्यक्रम और नौका विहार की मांग

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने कहा कि बाबा बैजूधाम धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है. उन्होंने यहां सरकारी स्तर पर सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग की.

साथ ही मंदिर के समीप नदी किनारे स्थित दोकरी में नौका विहार विकसित करने की आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और बच्चों को बेहतर मनोरंजन की सुविधा मिलेगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा.

सड़क चौड़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं पर चर्चा

उन्होंने दरियापुर रोड से बाबा बैजूधाम होते हुए गुरुआ तक सड़क के चौड़ीकरण की मांग भी उठाई, ताकि सावन में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो.

जदयू नेता अनिल पटेल ने भी बाबा बैजूधाम के समग्र विकास पर विस्तार से चर्चा करते हुए नौका विहार सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास की आवश्यकता बताई. कार्यक्रम का संचालन संयोजक गिरजा शर्मा ने किया.

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

इस अवसर पर अंचलाधिकारी मनीष कुमार, बीडीओ सद्दाम हुसैन, थानाध्यक्ष मनेश कुमार, बीपीआरओ अविनाश कुमार, समिति के कार्यकारी अध्यक्ष कमेंद्र कुमार, सचिव आशुतोष कुमार, डॉ. राजेंद्र शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे.


विज्ञापन
Pramod Kumar Verma Gurua

लेखक के बारे में

By Pramod Kumar Verma Gurua

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन