ePaper

पूर्व मुखिया का निधन, नवनिर्वाचित विधायक ने दिया कंधा

Updated at : 22 Nov 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया का निधन, नवनिर्वाचित विधायक ने दिया कंधा

छोटका करासन गांव निवासी मल्हारी पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी परमेश्वर प्रसाद का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया.

विज्ञापन

इमामगंज. छोटका करासन गांव निवासी मल्हारी पंचायत के पूर्व मुखिया सह समाजसेवी परमेश्वर प्रसाद का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया. उन्होंने अंतिम सांस इमामगंज स्थित दांगी भवन में ली. निधन की सूचना मिलते ही अंतिम दर्शन के लिए गांव एवं आसपास के हजारों लोग उमड़ पड़े. बाद में उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव छोटका करासन स्थित सोरहर नदी तट पर किया गया, जहां टेकारी विधायक अजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी. अंतिम विदाई के दौरान टिकारी विधानसभा के विधायक अजय कुमार, पुत्र श्याम किशोर, अरुण कुमार, नागेंद्र कुमार, झिकटीया पंचायत के पूर्व मुखिया चंद्रदेव यादव, पत्रकार अजय कुमार सहित सैकड़ों लोगों ने उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन