विभागों के आंतरिक सुधार पर विशेष ध्यान दें विभागाध्यक्ष : कुलपति
Updated at : 15 Sep 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन

मगध विश्वविद्यालय में नैक तैयारी को लेकर हुई विशेष बैठक
विज्ञापन
मगध विश्वविद्यालय में नैक तैयारी को लेकर हुई विशेष बैठक
वरीय संवाददाता, बोधगया.
मगध विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग स्थित राधाकृष्णन सभागार में सोमवार को उच्चस्तरीय बैठक की गयी. इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो एसपी शाही ने की. बैठक में विश्वविद्यालय मुख्यालय से सभी विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे, जिनमें कुलसचिव डॉ बिनोद कुमार मंगलम, कुलानुशासक प्रो उपेंद्र कुमार, समाज विज्ञान संकाय के संकायाध्यक्ष प्रो आरएस जमुआर, महाविद्यालय निरीक्षक प्रो दीपक कुमार तथा आइक्यूएसी समन्वयक प्रो मुकेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी नैक मूल्यांकन की तैयारी को सुनिश्चित करना था. कुलपति प्रो एसपी शाही ने विशेष रूप से कहा कि गुणवत्ता मूल्यांकन में उत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए प्रत्येक विभाग को सेमिनार लाइब्रेरी का उन्नयन करने के साथ-साथ वैज्ञानिक एवं शोध जर्नल्स की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी. उन्होंने विभागाध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने विभाग के आंतरिक सुधार पर विशेष ध्यान दें और नैक के मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार करें. विश्वविद्यालय के समग्र गुणवत्ता विकास की दिशा में यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम है, ताकि आने वाले नैक मूल्यांकन में उत्कृष्ट अंकों से मान्यता प्राप्त की जा सके.कुलसचिव डॉ बिनोद कुमार मंगलम ने कहा कि आने वाला समय विश्वविद्यालय के लिए चुनौतियों से भरा है, जिसमें प्रतिस्पर्धा एवं विभिन्न मान्यता प्रक्रियाओं को सफलतापूर्वक पार करना होगा. उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को समन्वय एवं सक्रियता से कार्य करने के लिए प्रेरित किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए महाविद्यालय निरीक्षक प्रो दीपक कुमार सभी विभागाध्यक्षों के प्रति आभार जताया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




