विभिन्न मामलों में पांच आरोपित गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Updated at : 02 Apr 2025 6:56 PM (IST)
विज्ञापन

स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है.
विज्ञापन
कोंच.
स्थानीय थाने की पुलिस ने विभिन्न मामलों में पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है. वहीं, स्थानीय थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोंच थाना के कांड संख्या 212/25 के प्राथमिकी आरोपित ढिबरी गांव के रहनेवाला नौशाद कुरैशी अपनी पत्नी के साथ शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था. वहीं, पत्नी के आवेदन पर एएसआइ सुरेंद्र चौबे ने पुलिस बलों के साथ गिरफ्तार किया. कांड संख्या 262/23 के प्राथमिकी आरोपित गरारी गांव के गुंजन कुमार उर्फ अंडा को चोरी करने के मामले में थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ गिरफ्तार किया. वहीं, कोंच के रहनेवाले वारंटी बलिराम पासवान, रामा पासवान व शालिग्राम पासवान को थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सिंह पुलिस बलों के साथ गिरफ्तार किया है. सभी आरोपितों को कोविड जांच कराकर जेल भेज दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




