शेखाबिगहा बधार में लगी आग, गेहूं की फसल जली
Updated at : 08 Apr 2025 6:10 PM (IST)
विज्ञापन

उसरी पंचायत अंतर्गत शेखा बिगहा गांव के बधार समदा आहार में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गयी.
विज्ञापन
मानपुर. उसरी पंचायत अंतर्गत शेखा बिगहा गांव के बधार समदा आहार में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गयी, जिससे डोमन महतो का लगभग 15 कट्ठा व रामप्रताप प्रसाद का 12 कट्ठा गेहूं जलकर राख हो गया. हालांकि स्थानीय लोगों ने सक्रियता दिखायी और आग पर काबू पाया. हालांकि ग्रामीणों ने बताया कि विद्युत शाॅर्ट सर्किट से आग लगी थी.इधर, स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड भी घटना स्थल पर पहुंची थी, लेकिन तबतक आग पर काबू पा लिया गया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




