ePaper

पांच जगहों पर लगी आग, किसानों को भारी नुकसान

Updated at : 18 Apr 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
पांच जगहों पर लगी आग, किसानों को भारी नुकसान

बढ़ती गर्मी के चलते दो दिनों से क्षेत्र में लगातार अगलगी की घटना में वृद्धि हुई है. बुधवार को भी अलग-अलग कई जगहों पर आग लगी. गुरुवार को भी टिकारी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर अगलगी की घटनाएं हुईं.

विज्ञापन

टिकारी. बढ़ती गर्मी के चलते दो दिनों से क्षेत्र में लगातार अगलगी की घटना में वृद्धि हुई है. बुधवार को भी अलग-अलग कई जगहों पर आग लगी. गुरुवार को भी टिकारी अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कई जगहों पर अगलगी की घटनाएं हुईं. इस घटना में किसानों की गेंहू की फसल उनकी आंखों के सामने देखते ही देखते जल कर राख हो गयी. उक्त अगलगी की घटना दोपहर की बतायी जाती है. जानकारी के मुताबिक, आंती थाना क्षेत्र के चनैनी गांव में, पंचानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसी गांव स्थित खेत, कोंच थाना क्षेत्र अंतर्गत तुतुरखी गांव के खेत, उतरेंन टोला वेली, मऊ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव स्थित खेतों में गेहूं की फसल में आग लग गयी. इसके चलते किसानों को काफी नुकसान बताया जा रहा है. मूसी पंचायत में गुरुवार की दोपहर गेहूं के खेत में आग गयी. जिससे लगभग तीस क्विंटल गेंहू जलकर राख हो गयी. पीड़ित किसानों का कहना है कि बिजली के तार से निकली चिंगारी से खेतों में पड़े गेहूं की फसल जलकर राख हो गयी. आग की लपट देख लोग दौड़े लेकिन प्रचंड गर्मी व तेज हवा के झोंके से आग को और बढ़ावा मिल गया. जब तक लोग मोटर पंप चालू करते व आग पर काबू पाते आग ने विकराल रूप ले लिया और चंद सेकेंड में फसल जलकर राख हो गयी. मूसी गांव के ग्रामीणों का यह आरोप है कि जब ग्रामीणों ने पानी के जुगाड़ के लिए पंप मशीन चालू करना चाहा, तो विद्युत आपूर्ति ठप थी. इससे ग्रामीणों को निराशा हाथ लगी. कई किसानों के खेतों में गेहूं की कटाई होनी थी. कुछ में गेहूं काट कर रखा था. एक खेत में करीब तीस बोझा गेहूं रखा था. इस घटना में कई किसानों को काफी नुकसान पहुंचा है. ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि घटना की सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद दोपहर बाद 1.10 बजे अग्निशमन का वाहन गांव में पहुंचा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन