मारपीट के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
Updated at : 31 Jul 2024 5:30 PM (IST)
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव में नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.
विज्ञापन
कोंच.
थाना क्षेत्र के ढिबरी गांव में नाली विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में वादी मो हफीजुर रहमान ने कहा है कि शाम में वह अपने घर में थे. बगल के गोतिया ने दरवाजे पर चढ़कर गाली-गलौज की. जब मना किया तो लाठी-डंडे से मारपीट करने लगा. इससे मेरा सिर फट गया और घायल हो गये. उक्त मामले में मो कलीम अंसारी, मो शफीक अंसारी, मो रफीक अंसारी तीनों के पिता फकरुद्दीन अंसारी व चांद अंसारी, छोटू अंसारी एवं फरहीन जहां तीनों को नामजद आरोपित बनाया गया है और प्रभारी थानाध्यक्ष मो सोहराब अली ने बताया कि उक्त मामले में एक आरोपी चांद अंसारी को जेल भेजा जा चुका है. शेष की गिरफ्तारी के लिए पुलिस जुटी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




