ePaper

पलकिया गांव में गेहूं की फसल में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

Updated at : 26 Mar 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
पलकिया गांव में गेहूं की फसल में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन

कृषि विज्ञान केंद्र आमस द्वारा संचालित अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के अंतर्गत शेरघाटी के पलकिया गांव में गेहूं की फसल में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

शेरघाटी. कृषि विज्ञान केंद्र आमस द्वारा संचालित अग्रिम पंक्ति प्रत्यक्षण के अंतर्गत शेरघाटी के पलकिया गांव में गेहूं की फसल में प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया. इस प्रक्षेत्र दिवस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ पंकज तिवारी ने बताया कि जैव उर्वरक फास्फोरस घुलनशील जीवाणु व एजोटोबैक्टर का प्रयोग करके पलकिया गांव के किसानों ने गेहूं की बुआई की थी, जो मिट्टी की बनावट और पौधों की उपज में सुधार करते हैं और रोगाणुओं को पनपने नहीं देते. वे पर्यावरण के अनुकूल और लागत प्रभावी हैं. जैव उर्वरक पर्यावरण को प्रदूषकों से बचाते हैं, क्योंकि वे प्राकृतिक उर्वरक हैं जो भूमि, जल व वायु को प्रदूषित किये बिना कृषि उत्पादन स्तर में स्थायित्व लाते हैं. पलकिया गांव के किसानों ने रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग कम किया गया था. लेकिन, उत्पादन में कोई कमी नहीं आयी. बल्कि लागत मूल्य कम हुआ है और उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है. इस कार्यक्रम में प्रभात कुमार, चितरंजन, अखिलेश सिंह, चंद्रमोहन सिंह, मुकेश सिंह, उपेंद्र राम सहित किसानों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन