ePaper

जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Updated at : 29 Sep 2025 7:28 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में हत्या की आशंका

सिंचाई के लिए पंप हाउस गये वृद्ध किसान का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन

सिंचाई के लिए पंप हाउस गये वृद्ध किसान का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

प्रतिनिधि, मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र की सनौत पंचायत के दुधैला गांव के बधार में मोटर पंप हाउस से सोमवार की सुबह लगभग 70 वर्षीय वृद्ध किसान का शव बरामद किया गया है. उसके बेटे ने आरोप लगाया कि मेरे पिता प्रह्लाद महतो का गोतिया से झगड़ा जमीन को लेकर हुआ था. इसको लेकर देर रात अपराधियों ने हत्या कर दी है. शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में दिया है. इधर, ग्रामीणों में चर्चा है कि गोतिया की जमीन हड़पने के ख्याल से किसान प्रह्लाद महतो की उसके बेटे ने ही हत्या कर दी है और साजिश के तहत पड़ोसी के लोगों को फंसाने का काम किया है. थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण किया है. इस मामले की निष्पक्ष जांच की जायेगी. जो भी दोषी पाया जायेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया कि हत्या की वैज्ञानिक जांच की जा रही है. घटनास्थल से एफएसएल टीम ने सबूत एकत्रित किया है. उसे फॉरेंसिक लैब में भेजा जायेगा.

शनिवार को जमीन को लेकर हुई थी मारपीट

जानकारी के अनुसार, प्रह्लाद महतो के साथ गोतिया पप्पू प्रसाद व मुन्ना प्रसाद के साथ मात्र 10 धूर जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. ग्रामीणों के साथ जनप्रतिनिधियों के साथ गांव में कुछ दिन पहले ही बैठक कर इस मामले को सुलह कराने का प्रयास किया गया था. लेकिन, प्रह्लाद के बेटे सुबोध कुमार व विनय कुमार पंचायती का फैसला मानने से इंकार कर दिये थे. इस दौरान खेत में लहलहाती फसल को परिवार वालों ने उखाड़ दी और मामला मारपीट तक आ पहुंयी.

पत्नी ने 11 लोगों को बनाया आरोपित

इस हत्या की घटना से पहले रविवार को मृतक प्रह्लाद महतो की पत्नी कलशी देवी ने लिखित तहरीर देकर पड़ोस के 11 लोगों को नामजद आरोपित बनाया था, जिसमें पुलिस ने सिकंद महतो के बेटे राहुल कुमार को रविवार की देर रात छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया था. थाना अध्यक्ष ने बताया कि मारपीट के मामले में राहुल कुमार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया. अन्य अभी फरार चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन