गया: छत से 10 फीट नीचे गिरकर किसान गंभीर घायल, सिर और दोनों पैरों में लगी चोट

घायल अजय कुमार
गुरुआ के नवाबचक गांव में 10 फुट की ऊंचाई से गिरने के कारण किसान अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। गया मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज जारी है।
Gaya: गुरुआ थाना क्षेत्र के नवाबचक गांव निवासी किसान अजय प्रसाद गुरुवार को हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए. अजय प्रसाद आरसीएम में गोल्ड स्टार पद पर भी कार्यरत हैं. हादसे के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
अचानक बिगड़ा संतुलन, 10 फीट नीचे गिरे
जानकारी के अनुसार, अजय प्रसाद मकान की छत पर मौजूद थे. इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग के पास से करीब 10 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर पड़े. अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.
सिर और दोनों पैरों में गंभीर चोट
नीचे गिरने के कारण अजय प्रसाद के सिर में गंभीर चोट लगी है. इसके अलावा दोनों पैरों में भी चोट आने की बात बतायी जा रही है. परिजनों के अनुसार, चोट लगने के बाद उनके दोनों पैर सुन्न हो गए थे. घटना के बाद परिवार के लोग काफी चिंतित हैं.
विधायक समेत अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल
हादसे की सूचना मिलने के बाद टिकारी विधायक अजय कुमार दांगी, डॉ विनोद कुमार समेत अन्य लोग मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचे. उन्होंने घायल अजय प्रसाद का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके बेहतर इलाज को लेकर जानकारी ली. चिकित्सकों की निगरानी में घायल का इलाज जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










