गया जी : आमस में निवर्तमान BEO को भावुक विदाई, नए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन
विदाई व सम्मान समारोह में उपस्थित पदाधिकारी  | Prabhat Khabar Network

विदाई व सम्मान समारोह में उपस्थित पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

आमस में निवर्तमान बीईओ रंजीत कुमार को भावुक विदाई दी गई, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अहम योगदान दिया. नए बीईओ विवेक कुमार का गर्मजोशी से स्वागत हुआ, जिनसे शिक्षा व्यवस्था को और ऊंचाई पर ले जाने की उम्मीद है.

विज्ञापन

बीआरसी आमस में शुक्रवार को निवर्तमान बीइओ रंजीत कुमार को भावभीनी विदाई दी गयी. नये बीईओ विवेक कुमार का स्वागत किया गया. शिक्षकों द्वारा आयोजित समारोह में आमस बीडीओ नीरज कुमार राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

बीडीओ और निवर्तमान बीईओ के संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि रंजीत कुमार ने अपनी बेहतर कार्यशैली से आमस प्रखंड को शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई.

उन्होंने कहा कि यहां के शिक्षकों के सहयोग और मेहनत से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है. इस दौरान रंजीत कुमार ने सभी शिक्षकों का सम्मान के लिए आभार जताया और कहा कि आमस के शिक्षकों के साथ मैं हमेशा खड़ा रहूंगा.

नए बीईओ का गर्मजोशी से स्वागत

नये बीइओ विवेक कुमार का शिक्षकों ने बुके एवं पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके नेतृत्व में शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने की उम्मीद जतायी.

नए बीईओ विवेक कुमार ने उपस्थित सभी शिक्षकों से परिचय प्राप्त कर उनके अनुभव को जाना और भविष्य में आमस को शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचाई पर ले जाने की बात कही.

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य शिक्षक एवं कर्मी

इस अवसर पर मंच का संचालन शिक्षक प्रभात कुमार ने किया. समारोह में बीआरपी उमेश कुमार, एचएम राजेंद्र बैठा, निरंजन कुमार, रामदहीन पासवान, महेंद्र दास, सरोज कुमारी, शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष कपिलदेव पासवान, सचिव नदीम अख्तर, टुन्ना यादव, अमित सिंह, एचटी बलिराम दास, मनोज चौधरी, सुजीत कुमार, रमेश पंडित, बसंत यादव, रंजीत राज, सागर कुमार, शिक्षक मो. अली, इमरोज़ अली, राजेश रौशन, मदनी खान, अरुण कुमार, और मंटु कुमार आदि उपस्थित थे.


विज्ञापन
Rohit Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन