लाखों रुपये का नकली कॉस्मेटिक सामान, बेबी ऑयल पाउडर और साबुन जब्त

मानपुर शहर की विष्णु विहार कॉलोनी में शनिवार की देर रात एक कंपनी की ब्रांड प्रोटेक्शन टीम व स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से नकली सामान निर्माण सह गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया गया.
मानपुर. मानपुर शहर की विष्णु विहार कॉलोनी में शनिवार की देर रात एक कंपनी की ब्रांड प्रोटेक्शन टीम व स्थानीय थाने की पुलिस के सहयोग से नकली सामान निर्माण सह गोदाम में छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान विष्णु विहार कॉलोनी से भारी मात्रा में कॉस्मेटिक समान, बेबी ऑयल, बेबी साबुन, दूध, दवा, दर्द नाशक दवा समेत ठंडा तेल आदि बरामद किया गया. वहीं गोदाम से नकली रैपर भी बरामद किया गया. इस बात की जानकारी देते हुए ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पटना के फील्ड ऑफिसर एमडी सादुल्लाह ने बताया कि नकली समान भंडारण, स्थानीय बाजार में ग्राहकों को नकली सामान बेचने, ब्रांडेड कंपनी का नकल करने के विरुद्ध मुफस्सिल थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. गौरतलब है कि ब्रांड प्रोटेक्शन टीम को सूचना मिली कि मानपुर शहर की विष्णु विहार कॉलोनी में रहनेवाले अखिलेश कुमार ने अपने घर व गोदाम से कई नामचीन कंपनियों के नकली सामान जैसे दवा, तेल, साबुन, दूध, पावडर, शैम्पू का भंडारण किया है. इस सामान को गया शहर के अलावा जहानाबाद,औरंगाबाद,अरवल व नवादा जिलाें समेत झारखंड के बाजारों में भेजा जाता है. इससे कंपनी का करोड़ों का नुकसान हो रहा था. इस मामले में छापेमारी अभियान चलाया गया और लगभग लाखों रुपये का सामान बरामद किया गया. इस छापेमारी अभियान में थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, एसआइ संदीप चौहान, एसआइ अरविंद किशोर, एएसआइ संजीव कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे. इधर, थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि नकली दवा व कॉस्मेटिक समान बरामदी के दौरान अखिलेश कुमार नामक व्यक्ति को दबोच लिया गया और उसने खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




