चांदचौरा से श्मशानघाट तक चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान

नगर निगम की ओर से एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान लगातार ही चलाया जायेगा.
गया. नगर निगम की ओर से एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है. यह अभियान लगातार ही चलाया जायेगा. कनीय अभियंता सुबोध सिंह ने बताया कि एक दिन पहले ही लोगों को बता दिया गया था कि अतिक्रमण किये हुए जगह को खाली करने को कहा गया था. इसके बाद भी किसी ने जगह को खाली नहीं किया. उन्होंने बताया कि नगर आयुक्त के निर्देश पर बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चांदचौरा से विष्णुपद होते हुए श्मशानघाट तक नगर निगम की ओर से चलाया गया. यह अभियान हर दिन अलग-अलग जगहों पर चलाया जायेगा. गुरुवार को अभियान पीरमंसूर से रमना होते हुए किरानी घाट तक चलाया जायेगा. इस मौके पर टाउन प्लानर अंकिता कुमारी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










