ePaper

डॉ रामलखन सिंह दांगी बने अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का प्रदेश अध्यक्ष

Updated at : 08 Jun 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
डॉ रामलखन सिंह दांगी बने अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का प्रदेश अध्यक्ष

डेल्हा मुहल्ले के रहनेवाले डॉ रामलखन सिंह दांगी को अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन

गया जी. डेल्हा मुहल्ले के रहनेवाले डॉ रामलखन सिंह दांगी को अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इसे लेकर रविवार को पटना के जगदेव पथ स्थित घूंघट मैरिज गार्डन में अखिल भारतीय दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शत्रुघ्न दांगी के निर्देश पर बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता प्रसून कुमार उर्फ टिंकू दांगी ने की. इसमें सूबे के सभी जिलों से दांगी समाज के लोग शामिल हुए. इस दौरान सर्वसम्मति से डॉ राम लखन सिंह दांगी को प्रदेश अध्यक्ष चुना गया. वहीं, प्रदेश महामंत्री के रूप में दिनेश कुमार दांगी, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार दांगी, मीडिया प्रभारी राजा दांगी, महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के लिए पूर्व प्रखंड प्रमुख सोनपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख मधु दांगी को चुना गया. सभी नये पदाधिकारियों को राष्ट्रीय महामंत्री डॉ शत्रुघ्न दांगी ने माल्यार्पण कर स्वागत किया. बैठक में मुंगेर-संग्रामपुर के पूर्व प्रखंड प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह उर्फ गांधी, भारतीय लोक चेतना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष कुमार दांगी, कमल किशोर बिंदु , कुमार वेंकटेश, डॉ अरविंद कुमार दांगी, राकेश दांगी, सुनील कुमार वर्मा, परमानंद सिंह दांगी, डॉ उमेश कुमार ,डॉ अनिल कुमार, मनोज दांगी, मनीष दांगी, धीरज मुखिया, अंबुज कुमार, पिंटू दांगी, एडवोकेट नीतीश कुमार, जितेंद्र दांगी, सतीश दांगी ,अर्जुन प्रसाद व रवींद्र प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन