जिला व सत्र न्यायाधीश ने किया झंडात्तोलन
Updated at : 27 Jan 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय परिसर गया में कार्यक्रम
विज्ञापन
गया न्यूज : जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय परिसर गया में कार्यक्रम
गया.
गणतंत्र दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय परिसर गया में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मदन किशोर कौशिक ने ध्वजारोहण किया. मौके पर ध्वजारोहण के समय कुटुंब न्यायालय के न्यायाधीश सुनील कुमार वर्मा, ए डीजे प्रथम नलिन कुमार पांडे, ए डीजे सह विशेष उत्पाद न्यायालय के न्यायाधीश राजकुमार राजपूत, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अरविंद कुमार दास के अलावे काफी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी उपस्थित थे. मौके पर प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि हम न्यायिक व्यवस्था से जुड़े हुए हैं. सत्यमेव जयते हमारा सिद्धांत है. इससे दायित्व और ज्यादा बढ़ जाता है. दायित्व का सही रूप से निर्वहन करना चाहिए. इस कार्यक्रम में एलएडीसीएस के अधिवक्ता गण मुकेश चंद सिन्हा, केके पाठक, पैनल अधिवक्ता गण एवं सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारियों हादी अकरम, प्रतुल कुमार, विकास कुमार, दीपक कुमार सिन्हा व अनिल कुमार भी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




