सीताराम यादव ने किया 1300 अंगवस्त्रों का वितरण
Updated at : 21 Apr 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन

गया न्यूज : ढाब चिरैया में महिलाओं के बीच अंगवस्त्र का वितरण
विज्ञापन
गया न्यूज : ढाब चिरैया में महिलाओं के बीच अंगवस्त्र का वितरण
नोट- विज्ञापन विभाग से आयी खबर.आमस.
प्रसिद्ध नेता व गया जिला मुखिया संघ के संयोजक सीताराम यादव ने रविवार को शेरघाटी प्रखंड क्षेत्र की ढाब चिरैया पंचायत में महिलाओं के बीच अंगवस्त्र का वितरण किया है. सीताराम यादव ने बताया कि चलो गांव जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत ढाब चिरैया पंचायत के कजरसोत मंझार फील्ड पर पंचायत क्षेत्र की 1300 महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पूर्व मुखिया प्रतिनिधि छोटन खान ने बताया कि सीताराम यादव ने सर्दी के मौसम में शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र के डोभी, शेरघाटी व आमस प्रखंड क्षेत्र के अलावा नगर परिषद इलाके में भी हजारों कंबल का वितरण किया था. अब अंगवस्त्र वितरण का कार्यक्रम शुरू किया गया है. इस अवसर पर छोटन खान, अनिल यादव, पुकार मांझी, ममता देवी, कल्लू सिंह, बालचंद यादव, कौशल सिंह व पवन कुमार आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




