Gaya News : पितरों के उद्धार के लिए श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

Updated at : 29 Jan 2025 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : पितरों के उद्धार के लिए श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान

Gaya News : परिवार से जुड़े सभी पितरों के उद्धार व मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर मौनी अमावस्या तिथि यानी बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए काफी श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थ पुरोहित के निर्देशन में पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड संपन्न किया.

विज्ञापन

गया. परिवार से जुड़े सभी पितरों के उद्धार व मोक्ष प्राप्ति की कामना को लेकर मौनी अमावस्या तिथि यानी बुधवार को देश के विभिन्न राज्यों से आए काफी श्रद्धालुओं ने अपने तीर्थ पुरोहित के निर्देशन में पिंडदान, श्राद्धकर्म व तर्पण का कर्मकांड संपन्न किया. बुधवार को सुबह फल्गु नदी, देवघाट, विष्णुपद, अक्षयवट, सीताकुंड सहित अन्य वेदी स्थलों पर मौनी अमावस्या तिथि को तीन हजार से अधिक तीर्थयात्रियों ने पिंडदान का कर्मकांड संपन्न किया. श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य मणिलाल बारिक ने बताया कि अमावस्या तिथि में सभी तिथियों का समावेश होने से इस दिन पिंडदान करने से श्रद्धालुओं के परिवार से जुड़े सभी पितरों का न केवल उद्धार होता है. बल्कि विष्णु लोक की प्राप्ति भी होती है. साथ ही श्राद्धकर्ता को पितरों का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन