गंगाजल उद्भव योजना में चुनिंदा विशेषज्ञों की तैनाती

Updated at : 03 Apr 2020 5:20 AM (IST)
विज्ञापन
गंगाजल उद्भव योजना में चुनिंदा विशेषज्ञों की तैनाती

गंगाजल उद्भव योजना को जिले की धरती पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग ने ठोस कदम उठाया है. इस योजना में विभाग द्वारा चुनिंदा इंजीनियरों को प्रदेश भर से चुन कर लगाया गया है.

विज्ञापन

गया : गंगाजल उद्भव योजना को जिले की धरती पर उतारने के लिए सिंचाई विभाग ने ठोस कदम उठाया है. इस योजना में विभाग द्वारा चुनिंदा इंजीनियरों को प्रदेश भर से चुन कर लगाया गया है. जिले की लघु सिंचाई विभाग ने अपने क्षेत्र के चार चैनलों पर चार एक्सपर्ट इंजीनियरों को लगाया है, ताकि योजना पूरी तैयारी के साथ ठोस रूप में धरती पर उतरे और लोगों को लाभ पहुंच सके.गंगाजल उद्भव योजना पर तेजी से काम चल रहा है. मोकामा के पास से गंगाजल को पाइप लाइन के जरिये राजगीर होते हुए गया लाया जा रहा है. विभाग की मानें तो सभी जगह तेजी से काम चल रहा है.

प्राथमिक चरण की कार्रवाई को पूरी करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी गयी है. यही नहीं योजना की नींव मजबूत हो इसके लिए विभाग अपने-अपने प्रमुख चैनलों की जिम्मेदारी विभाग में काम कर रहे तेज-तर्रार इंजीनियरों को दी गयी है. बताया गया है कि जिन्हें जिम्मेदारी गयी है उन पर विभाग को गर्व है. ऐसे लोगों की तैनाती भी कर दी गयी है. वह अपने काम में जुट गये हैं. आये दिन कराये जा रहे कार्य की जांच भी की जांच जा रही है.

विभाग का कहना है कि यह योजना काफी महत्वपूर्ण है और अद्भुत भी है. इस लिए इस काम चौबीस घंटे हर स्तर पर निगरानी रखी जा रही है. क्या कहते हैं अधीक्षण अभियंतासिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि अच्छे लोगों को विभाग ने जिम्मेदारी दी है. उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों से बुलाया गया है और उनके अनुभव व ज्ञान का लाभ लिया जा रहा है. इससे योजना धरातल पर शीघ्र ही ठोस रूप में मूर्त उतरेगी.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन